अखिलेश यादव की रैली में भगदड़

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी (सपा) की चुनावी रैली के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इससे कुछ दिन पहले ही प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की रैली के दौरान भी ऐसी ही स्थिति बनी थी।

जनसभा में भगदड़

लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है। छठे चरण के लिए 25 मई को मतदान होना है। मंगलवार को आजमगढ़ जिले की लालगंज लोकसभा सीट से दरोगा प्रसाद सरोज के समर्थन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। अखिलेश यादव की जनसभा में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है जनसभा में भीड़ ने ईट पत्थर के साथ जमकर कुर्सियां भी चलाई।

10 वर्षो से देश में लूट

जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा क‍ि, भाजपा की सरकार 10 वर्षों से देश में लूट की छूट के साथ जमी हुई है और इतना लूटा कि उसी से वैक्सीन लगवा दी। आज वैक्सीन से खतरा पैदा हो गया है। क्या वैक्सीन लगवाने भाजपा को वोट देंगे? सुना है कि जबसे वैक्सीन का खतरा पैदा हुआ है दिल्ली के सांसद अपनी तस्वीर हटाने लगे हैं।

जनता 400 का हार पहना रही हैं

भाजपा के लोग बाबा साहेब के संविधान से भी बड़े हैं। भाजपा का 400 का नारा है। आप लोग पढ़े-पढ़े लिखे हैं। यह नारा इन्होंने इसलिए दिया कि लोकसभा में 543 सीटें हैं। इस बार जनता इन्हें 400 हार का हार पहना रही है। इस बार जनता इन्हें 140 सीटें देगी। इस सरकार में किसानों को डीएपी तभी मिली जब जबरदस्ती नैनो यूरिया खरीदना पड़ा।

4 जून को मिडिया मण्डल भी बदल जायेगा

चार जून के बाद मंत्रिमंडल तो बनेगा ही लेकिन चार जून के बाद यह हमार मीडिया मंडल भी बदल जाएगा। हमारे आपके खुशियों के दिन आएंगे। यह मानकर चलें कि आजमगढ़ अपना पुराना रिकार्ड तोड़ेगा। नौजवान जानते होंगे कि इनकी सरकार में हर पेपर लीक हो गया। परीक्षा रद करनी पड़ी। नौजवान कितनी तैयारी करके गए होंगे। जब परीक्षा देने गए तो पेपर लीक हो गया।

पर्याप्त पुलिस नहीं

सपा नेताओं ने रैली में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती न करने के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि थोड़ी ही दूर पर सीएम योगी की सभा में भीड़ न होने के बाद भी हजारों की संख्या में पुलिस तैनात थी, जबकि यहां गिनती के पुलिसकर्मी रहे।

डॉ. मान सिंह ने कहा कि अमर नाथ मौर्य के समर्थन में जनसभा में उमड़े जन सैलाब को भाजपा पचा नहीं पाई। जनता जोश में बेकाबू हो गई, जिसे प्रशासन संभाल नहीं पाया। कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी को सुनने के लिए लाखों की संख्या में जुटे बेरोजगारों, किसानों, महंगाई से परेशान आमजन में भाजपा सरकार के खिलाफ बहुत आक्रोश है।

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पूर्व वे लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया।

उनकी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। 2022 विधान सभा चुनाव में करहल सीट से मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रो.सत्यपाल सिंह बघेल को हराकर पहली बार विधायक बने और आजमगढ़ लोकसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया।