झारखंड विधानसभा चुनाव

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमरकस ली है। 17 जून को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

चौहान के साथ-साथ भाजपा के फायर ब्रांड नेता और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जानकारी दी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संगठन्नात्मक नियुक्ति से संबंधित एक विज्ञप्ति जारी की और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी विधानसभा चावन के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति की है।

महाराष्ट्र हरियाणा और जम्मू कश्मीर के लिए भी प्रभारी नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के लिए भी चुनाव प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। अश्वनी वैष्णव को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी को जम्मू एवं कश्मीर का प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर दिसंबर में होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को झारखंड में बड़ा नुकसान हुआ था। इसको देखते हुए पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पहले से ही तेज कर दी है।