दिल्ली में ही वोट डाल सकेंगे कश्मीरी प्रवासी

Lok Sabha Election: छठे चरण में वोटिंग की रफ्तार पहले की तुलना में बेहतर नजर आ रही है। दोपहर 1 बजे तक 39.1 प्रतिशत मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक और दिल्ली में सबसे कम मतदान अभी तक हुआ है। दोपहर 11 बजे तक 25.8% मतदान हुआ है।

इससे पहले सुबह 9 बजे तक उत्तर प्रदेश में 12.33%, जबकि दिल्ली में 8.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान जारी है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, सांसद गौतम गंभीर, नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज समेत कई प्रमुख व्यक्तियों ने सुबह-सुबह मतदान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छठे चरण के लिए लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 58 सीटों पर मतदान हो रहा है।

दिल्‍ली में 7 सीटों पर दोपहर 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

  • चांदनी चौक- 18.55%
  • ईस्‍ट दिल्‍ली- 22.41%
  • नई दिल्‍ली- 19.18%
  • उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली- 24.49%
  • उत्‍तर-पश्चिमी दिल्‍ली- 22.67%
  • दक्षिण दिल्‍ली- 21%
  • पश्चिमी दिल्‍ली- 21.56%

हरियाणा में सुबह 11 बजे तक कुल 22.09% प्रतिशत मतदान

  1. अंबाला में 22.30%
  2. भिवानी में 24.32%
  3. फरीदाबाद में 19.55%
  4. गुरुग्राम में 17.42%
  5. हिसार में 22.18%
  6. करनाल में 24.04%
  7. कुरुक्षेत्र में 26.10%
  8. रोहतक में 22.15%
  9. सिरसा में 24.71%
  10. सानीपत में 22.88%

रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के बच्चों, मिराया वाड्रा और रेहान वाड्रा ने भी आज मतदान किया। छठे चरण में 889 उम्मीदवारों की साख दांव पर है, जिनमें मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर, कन्हैया कुमार और बांसुरी स्वराज शामिल हैं।