प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी अमेठी में प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा हैं कि अगर यह चुनाव सही से हुआ तो बीजेपी की 200 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले क्या जानें कि हमारा अमेठी और रायबरेली से क्या रिश्ता है, जनता जवाब मांग रही है।

सम्मेलन में कांग्रेस, सपा आप के पदाधिकारी शामिल

उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए प्रचार मैदान में प्रियंका गांधी वाड्रा पूरा जोर लगा रही हैं। इस क्रम में वह वोटरों को भावनात्मक तौर पर जोड़ने की कोशिश करती दिख रही हैं। इस दौरान वे अपने पिता राजीव गांधी को याद करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी की हत्या के दिन का जिक्र किया।

दरअसल, अमेठी जिले के बहादुर विकास खंड क्षेत्र तेंदुवा गांव स्थित एक मैदान में इंडिया गंठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मलेन में कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यता भी मौजूद रहे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाधी ने कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी की जनता का रिश्ता प्रेम का है। यह कभी भी नहीं छूटेगा।

देश में झूठी राजनीति

तेंदुआ में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में करीब तीन घंटे की देरी से पहुंची प्रियंका गांधी हरेक मुद्दे पर बोली। सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में झूठ की राजनीति फैली है। नौटंकी की राजनीति है। प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि दस साल में कितने को रोजगार दिया। महंगाई कितनी कम किया। कितनी संस्थाएं खोली हैं।

राजीव गांधी को किया याद

प्रियंका ने अपने भाषण में कहा की एक नेता और जनता के बीच में किस तरीके से रिश्ता होना चाहिए, यह सीख मुझे अपने पिता स्व. राजीव गांधी से मिली। स्वर्गीय राजीव गांधी के प्रचार के लिए अमेठी में 20-25 दिनों के लिए अपने माता जी के साथ प्रचार में आई थी। हमारे पिता से अमेठी के लिए जितना भी विकास का काम हो सकता था उन्होंने वह किया।

कुछ लोग बहक गए

प्रियंका ने कहा कि एक दौर ऐसा आया, जब देश में एक नई राजनीति आई। जनता के जज्बातों से खेला जा रहा है। जमीन हड़पने को लेकर गांधी परिवार पर झूठे आरोप लगाने की बात कही। योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि कुछ ऐसा हुआ कि कुछ लोग बहक गए।

विरासत में धन दौलत नहीं मिला

प्रियंका ने कहा, हमें विरासत में धन-दौलत नहीं मिली हैं लेकिन हमें विरासत में जनता का प्यार मिला, सेवा और शहादत का जज्बा मिला हैं । कोई कुछ भी कर ले हमारे दिलों से ये सेवा का जज्बा नहीं निकाल पाएगा। बीजेपी के लोग कहते हैं कि शहादत के नाम पर वोट मांगने आए हैं। हम शहादत के नाम पर कुछ मांगने नहीं आए हैं। हम सिर्फ ये कहने आए हैं कि हम पीढ़ी दर पीढ़ी आपकी सेवा करेंगे।

प्रियंका गाँधी

प्रियंका गांधी एक भारतीय राजनीतिज्ञ और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव हैं । वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी की बेटी , राहुल गांधी की बहन और फ़िरोज़ और इंदिरा गांधी की पोती हैं, जो उन्हें राजनीतिक रूप से प्रमुख नेहरू-गांधी परिवार का सदस्य बनाती हैं । वह राजीव गांधी फाउंडेशन की ट्रस्टी भी है।

23 जनवरी 2019 को, प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से के प्रभारी AICC महासचिव और फिर पूरे उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव के रूप में नियुक्त होने के बाद औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया। उन्हें प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया।