इंडिया गठबंधन की बैठक

लखनऊ में इंडिया गठबंधन की संयुक्‍त प्रेस कॉन्‍फ्रेंस हुई। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों में विपक्षी हमारे एजेंटों को धमका दे रहे हैं। ये लोग जितना कांग्रेस को गालियां देते हैं, उतना राम का भी नाम ले लिया करें।

सविंधान बचाने का चुनाव

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। लखनऊ में इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में खड़गे ने कहा कि यह संविधान बचाने का चुनाव है। इस बार नरेंद्र मोदी की विदाई तय है। हमें अमीर और गरीब का अंतर मिटाना है। इंडिया गठबंधन की लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ है। 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

2024 का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है, यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। यह दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है।” उन्‍होंने कहा, “हमने (कांग्रेस) देश को बहुत कुछ दिया है। गांधी जी ने आजादी दिलाई, जवाहर लाल नेहरु ने लोकतंत्र की बुनियाद डाली, डॉ. अंबेडकर ने संविधान लिखा। ये लोग इसे बदलने की कोशिश कर रहे हैं। हम ये नहीं कहते कि हमारे पास इसे साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है।

पहली बार RSS के नेता मोहन भागवत ने कहा था कि अगर हम आएंगे तो हम संविधान में बदलाव लाएंगे। उत्तर प्रदेश में तो भाजपा नेता संविधान बदलने की बातें करते ही रहते हैं और मुझे हैरानी होती है कि पीएम मोदी इस पर चुप बैठे रहते हैं। ये देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का विषय है। इस पर आप(पीएम मोदी) क्यों नहीं बोलते?

140 करोड़ जनता 140 सीटों के लिए बीजेपी को तरसा देगी

अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर जमकर हमला बोला। यादव ने कहा कि नौजवान देख रहा है कि उसकी हर परीक्षा लीक हो रही है। वे निराश हो रहे हैं। ये सरकार नौकरी नहीं देना चाहती। नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद हो रहा है। उनके मां बाप भी परेशान हैं। नौजवान, व्‍यापारी समेत हर वर्ग बीजेपी से परेशान है। इस बार बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। आने वाले समय मे 140 करोड़ जनता 140 सीटों के लिए बीजेपी को तरसा देगी।

सबको जबरदस्ती लगवा दी कोरोना वैक्सीन

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा वालों ने जबरदस्ती लोगों को वैक्सीन लगवा दी, जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है उनको दिल की बीमारी होने की संभावना होंगी । सब दवाईयां महंगी हो गई, गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा है। हम गरीबों के लिए राशन की गुणवत्ता बढ़ाएंगे, मात्रा बढ़ाएंगे, और आटा के साथ डाटा भी मुफ्त देंगे।

इंडिया गठबंधन चुनाव जीत रहा

अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन चुनाव जीत रहा है। कहा कि भाजपा नेताओं की बाते कोई नहीं सुनना चाहता है। लोकसभा के इस चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। जनता ने भाजपा की नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है। भाजपा खुद अपने खोदे हुए गड्ढ़े में गिर गयी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा है कि वोटर को वोट डालने से रोकना अपराध है। कोई भी जनता के वोट डालने के रास्ते में न आए। वोट डालना हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है।

बीजेपी से हर कोई परेशान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों से झूठे वादे करके सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। लेकिन सच्चाई ये है कि आज हर कोई बीजेपी से परेशान हो गया है। भाजपा ने हमारे किसानों को लूटा है, जब किसान खाद की बोरी लेकर आया, तो वो बोरी भी चोरी हो गई और जब डीएपी किसान खरीदने गया तो नैनो यूरिया खरीदनी पड़ी।

अखिलेश यादव ने कहा, ‘जब भी उत्तर प्रदेश में कोई परीक्षा हुई इनका पेपर रद्द हुआ, इतना ही नहीं यूपी में इनके राज में जितने भी पेपर हुए है, सब के सब लीक ही हुए है। हम इंडिया गठबंधन के लोग भरोसा देकर जा रहे हैं 4 जून के बाद सरकार बनने जा रही है, न केवल नौकरी के मौके मिलेंगे, बल्कि अग्निवीर योजना को भी समाप्त करेंगे’।