उत्तर-पश्चिमी भारत में बुधवार से गर्मी का एक नया दौर शुरू होने वाला है। दिल्ली समेत कई राज्यों को अगले एक सप्ताह तक गर्मी परेशान करने वाली है। अभी तक प्री-मानसून वर्षा और पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश से तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ था। किंतु धीरे-धीरे सूरज ने तेवर दिखाना प्रारंभ कर दिया है।

पश्चिमी up में गरज के साथ बारिश

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी यूपी में कहीं- कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी उम्मीद जताई गई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

पांच दिनों का अलर्ट जारी

भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने लू की आशंका जताते हुए अगले पांच दिनों का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के पूर्वी हिस्से में तापमान 40-44 डिग्री के बीच रह सकता है। 15 मई से 17 मई के बीच लू चल सकती है।

30-40km प्रति घंटा हवा चलने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सा, झारखंड और बिहार के जिस हिस्से में अभी बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं, बढ़ती गर्मी से अछूता नहीं रह पाएगा। सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश और दक्षिण के मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मध्यप्रदेश में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

भोपाल,विदिशा,रायसेन,सीहोर,राजगढ़,नर्मदापुरम,मंदसौर,अनुपपुर,शहडोल,उमरिया,डिंडोरी,कटनी,जबलपुर,नरसिंहपुर और पन्ना में गरज-चमक, बारिश-ओले के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खरगोन और बुरहानपुर में बारिश, तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ ही कुछ जगहों पर बारिश और बौछारें पड़ सकती है। 15 अप्रैल को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बंगाल में भारी बारिश

कोलकाता और आसपास के जिलों दक्षिण और उत्तर 24 परगना में गुरुवार दोपहर को गरज के साथ बारिश हुई और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने कहा कि बांग्लादेश और उसके पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण की उपस्थिति के अलावा बंगाल की खाड़ी से मजबूत नमी आने के कारण 12 मई तक पश्चिम बंगाल में बिजली और तेज हवा के साथ तूफान आएगा। मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता और आसपास के दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिले में गरज के साथ बारिश हुई, साथ ही शहर के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई।

बारिश एवं तेज आंधी की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सा, झारखंड और बिहार के जिस हिस्से में अभी बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं, वह हिस्सा भी बढ़ती गर्मी से अछूता नहीं रह पाएगा। सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश और दक्षिण के मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

स्थिति मानसून के लिए अनुकूल

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि यह स्थिति मानसून के लिए अनुकूल होती है। देश में आंतरिक हिस्से में मई महीने में जितनी गर्मी पड़ेगी, मानसून की गति और दिशा भी उतनी ही सहज होगी। अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों एवं निकोबार द्वीप समूह के आसपास आगे बढ़ने की संभावना है।