हेमंता बिस्‍वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लागू करने, मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि में भव्य मंदिर के निर्माण और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) वापस लेने जैसे लक्ष्यों को हासिल करने के लिए राजग को लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने की जरूरत है।

बेगूसराय में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शर्मा ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘हम (राजद ) इस चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने की बात क्यों कर रहे हैं।

Pok का भारतीय में विलय

झारखंड के रामगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए भाजपा को 400 से अधिक सीटें हासिल करने की जरूरत है। अगर लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 400 सीटें मिलती हैं तो पीओके का भारत में विलय कर दिया जाएगा।

पार्टी को ‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर’ और ‘ज्ञानवापी मंदिर’ बनाने के लिए उतनी ही सीटों की जरूरत है, जैसे 2019 में जब उसने 300 सीटों का आंकड़ा पार किया, तो उसने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया।

राम मंदिर पर चर्चा की जा सकती है, फैसला नहीं

सरमा ने कहा, वर्षों बाद देश में “हिंदू जागृति” आई है और पूरे भारत में इस “मोदी सुनामी” के बीच उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस शासन के दौरान, एक कानून बनाया गया था कि राम मंदिर पर चर्चा की जा सकती है लेकिन कोई भी सिविल कोर्ट, हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट कृष्ण जन्मभूमि के स्वामित्व पर फैसला नहीं कर सकता है। -जिसे ज्ञानवापी मस्जिद कहा जाता है, क्या ऐसा कानून स्वीकार्य है जो हमें भगवान के मंदिर बनाने से रोकता है?”

मूल निवासी अल्पसंख्यक हो जायेंगे

सरमा ने झारखंड में घुसपैठ को रोकने की बात कही और आगाह किया कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो यहां के मूल निवासी 20 वर्षों में अल्पसंख्यक हो जाएंगे और बांग्लादेश से घुसपैठिए “मूल नागरिक बन जाएंगे”। उन्होंने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल ने कांग्रेस शासन के दौरान घुसपैठ की जांच न करके “गलतियां” की।

राहुल पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा, “वह संविधान की लाल रंग की प्रति लेकर घूमते हैं, जबकि हमारे मूल संविधान के हर पन्ने पर भगवान राम और भगवान कृष्ण की तस्वीरें हैं। यह कभी लाल नहीं हो सकता।” चीन का संविधान लाल रंग का हो सकता हैं

राहुल और लालू राम मंदिर के दर्शन कभी नहीं कर पाएंगे

कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए सरमा ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुए। मैं यह स्पष्ट कर दूं कि न तो राहुल और न ही लालू कभी भी अयोध्या में राम मंदिर का दौरा कर पाएंगे।

वे तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वे (‘इंडिया’ गठबंधन के नेता) तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त हैं और पाकिस्तान का समर्थन करने वाले मुद्दे उठाते हैं। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने हाल ही में कहा था कि भारत को पीओके का मुद्दा नहीं उठाना चाहिए और पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए क्योंकि उसके पास परमाणु बम है। अगर पाकिस्तान के पास परमाणु बम है भी तो मुझे पूरा भरोसा है कि उसकी ‘एक्सपायरी डेट’ निकल चुकी होगी।

सबका साथ सबका विश्वास

शर्मा ने कहा असम में मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि मुसलमानों को बाल विवाह और बहुविवाह को छोड़ना होगा और महिलाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना होगा। यह बहुत सरल है। वे (मुसलमान) दो-तीन पत्नियां नहीं रख सकते। बाल विवाह करने वाले एक खास समुदाय के 6000 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। हम सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करते हैं।