लोकसभा चुनाव का छठा चरण

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग द्वारा सुबह 9:00 बजे तक उत्तर प्रदेश की सभी 14 लोकसभा सीट पर 12.33 प्रतिशत मतदान होने की सूचना दी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई। इसमें सुबह 9:00 बजे तक इलाहाबाद लोकसभा सीट पर 9.37 प्रतिशत का मतदान हुआ है। वहीं बस्ती लोकसभा सीट पर सुबह 9:00 बजे तक 14 दशमलव 26 % मतदान हुआ है।

फूलपुर लोकसभा सीट पर सुबह 9:00 बजे तक 7.45% मतदान हुआ है। संत कबीर नगर में 12.73%, आजमगढ़ में 14.17 प्रतिशत, लालगंज में 10.9% और अंबेडकर नगर में 14.61 प्रतिशत मतदान हुआ है।

राहुल गांधी ने मां सोनिया के साथ किया मतदान

छठे चरण के मतदान के दौरान कई दिग्गजों ने वोटिंग की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ जाकर मतदान किया। और राहुल गांधी ने अपने एक अकाउंट पर अपनी मां सोनिया गांधी के साथ एक फोटो शेयर किया जिसमें वह अपनी उंगली पर नीली सियाही दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।