Lok Sabha Election

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान चल रहा है। बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर तीन बजे तक 42.95 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी बीच अगिआंव विधानसभा क्षेत्र में भी 38.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

झारखंड में सर्वाधिक मतदान

सातवें चरण में दोपहर 3 बजे तक झारखंड में 60.14 प्रतिशत मतदान हुआ, जो सबसे अधिक है। बिहार में इसी समय 42.95 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जो सबसे कम है। अन्य राज्यों में मतदान दर बिहार से अधिक है: पश्चिम बंगाल (58.46%), हिमाचल प्रदेश (58.41%), चंडीगढ़ (52.61%), ओडिशा (49.77%), उत्तर प्रदेश (46.83%), और पंजाब (46.38%)।

उत्तर प्रदेश में मतदान 46.83 फीसदी

उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर तीन बजे तक 46.83 प्रतिशत मतदान दर्ज हुई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 144 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटना

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखी गई। मौके पर सुरक्षा बलों ने स्थिति को कंट्रोल किया। फिलहाल मतदान अमूमन शांतिपूर्वक हो रही है।