Highlights
- दुबई, मेलबर्न, दिल्ली, पुणे जैसे रूट्स की उड़ानें रद्द
- 21 जून से 15 जुलाई तक 3 प्रमुख इंटरनेशनल रूट बंद
- यात्रियों को मुफ्त रीशेड्यूलिंग या फुल रिफंड का विकल्प
अगर आप हाल ही में एअर इंडिया से सफर करने की योजना बना रहे थे तो यह खबर आपके लिए अहम है। एयरलाइन ने रखरखाव, खराब मौसम और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफ़ी मांगी है और फुल रिफंड या मुफ्त रीशेड्यूलिंग की सुविधा दी है।
एअर इंडिया ने शुक्रवार को जानकारी दी कि रखरखाव, खराब मौसम और एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) प्रतिबंधों की वजह से उसने कई उड़ानों को रद्द कर दिया है। इससे दुबई, चेन्नई, दिल्ली, मेलबर्न, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्री प्रभावित हुए हैं।
रद्द की गई प्रमुख उड़ानें
- AI906 – दुबई से चेन्नई
- AI308 – दिल्ली से मेलबर्न
- AI309 – मेलबर्न से दिल्ली
- AI2204 – दुबई से हैदराबाद
- AI874 – पुणे से दिल्ली
- AI456 – अहमदाबाद से दिल्ली
- AI2872 – हैदराबाद से मुंबई
- AI571 – चेन्नई से मुंबई
इस फैसले के बाद एयर इंडिया ने कहा कि हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। प्रभावित यात्रियों को पूर्ण रिफंड या मुफ्त रीशेड्यूलिंग की पेशकश की जा रही है।
21 जून से 15 जुलाई तक फ्लाइट रद्द
एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान और एक्स (Twitter) पोस्ट में बताया कि 21 जून 2025 से 15 जुलाई 2025 तक कुछ इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट संचालन अस्थायी रूप से निलंबित रहेगा। यह रोक बोइंग 787 और 777 विमानों से संचालित उड़ानों पर लागू होगी।
📞 फ्लाइट स्टेटस और संपर्क जानकारी:
यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि कर लें:
🔗 एयर इंडिया फ्लाइट स्टेटस चेक करें
📞 ग्राहक सेवा नंबर: 011 69329333, 011 69329999
🌐 वेबसाइट: airindia.com