गर्मी में भी मिलेगी AC जैसी ठंडी हवा, कूलर में अपनाएं ये जुगाड़

तेज गर्मी और लू के मौसम में अगर आपके पास एसी नहीं है तो कूलर ही सबसे बड़ा सहारा बनता है। लेकिन अगर कूलर से हवा गर्म या कम ठंडी आ रही है तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप उससे भी AC जैसी ठंडी हवा ले सकते हैं।

0
गर्मी में भी मिलेगी AC जैसी ठंडी हवा, कूलर में अपनाएं ये जुगाड़

Highlights

  • हर 10–15 दिन में इन्हें पानी से धो लें या जरूरत हो तो बदल दें।
  • महीने में एक बार कूलर की सफाई, मोटर और पंप की जांच जरूर कराएं।
  • प्लास्टिक की बोतलों में पानी जमाकर उन्हें टंकी में रखें।

गर्मियों में तापमान जब 40 डिग्री के पार चला जाता है तो घर के अंदर रहना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कूलर ही राहत देता है लेकिन कई बार कूलर से आने वाली हवा गर्म या कम असरदार लगती है। इसकी वजह कूलर की गलत देखभाल, गंदा पानी या दिशा का सही ना होना हो सकता है। यदि आप भी गर्मी से परेशान है और कूलर से ठंडी हवा चाहते हैं तो इन आसान टिप्स को अपना कर कूलर से ठंडी हवा प्राप्त कर सकते हैं।

कूलर से ठंडी हवा प्राप्त करने के 10 आसान टिप्स

  1. ठंडा पानी और बर्फ का इस्तेमाल करें: यदि गर्मी में आपका कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा है तो कूलर की टंकी में बर्फ डालने से आपको ठंडी हवा प्राप्त हो सकती है। यदि आपके घर में फ्रिज है तो आप फ्रिज में बर्फ जमा कर कूलर में इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि फ्रिज नहीं है तो आप बाजार से बर्फ खरीद कर भी कूलर में डाल सकते हैं इससे आपको ठंडी हवा प्राप्त होगी।
  2. कूलिंग पैड (घास) साफ रखें: गंदे पैड हवा को रोकते हैं और बदबू भी आने लगती है। हर 10–15 दिन में इन्हें पानी से धो लें या जरूरत हो तो बदल दें।
  3. कूलर को खुले में रखें: कूलर को हमेशा खुली खिड़की के पास रखें ताकि उसे ताजा हवा मिलती रहे। बंद कमरे में हवा घूमती नहीं है और गर्मी बढ़ती है। यदि आपके रूम में खिड़की है तो आप कोशिश करें कि अपने कूलर को खिड़की के पास ही रखें।
  4. कमरे की खिड़कियां थोड़ी खुली रखें: ऐसा करने से गर्म हवा बाहर निकलती है और ठंडी हवा पूरे कमरे में घूमती है और आपका कमरा ठंडा होता है।
  5. बर्फ की बोतलें डालें: प्लास्टिक की बोतलों में पानी जमाकर उन्हें टंकी में रखें। इससे पानी ज्यादा देर तक ठंडा रहेगा और आपको गर्मी में ठंडी हवा भी मिलेगी।
  6. कूलर को दिन में छांव में रखें: अगर आपका कूलर बाहर रखा गया है तो उसे धूप से बचाएं। धूप में मशीन गर्म हो जाती है और हवा की ठंडक कम हो जाती है।
  7. पंखा और कूलर साथ में चलाएं: कूलर से निकली ठंडी हवा को पंखे से फैलाएं। इससे कमरे में जल्दी ठंडक फैलती है।
  8. नियमित सर्विसिंग कराएं: महीने में एक बार कूलर की सफाई, मोटर और पंप की जांच जरूर कराएं। खराब मोटर भी हवा को गर्म बना सकती है।
  9. कमरे की दीवारों को ठंडा रखें: शाम को कमरे की दीवारों और फर्श पर हल्का पानी छिड़कने से कमरे का तापमान नीचे आता है।
  10. हनीकॉम्ब पैड वाले कूलर का इस्तेमाल करें: ये आधुनिक पैड सामान्य घास की तुलना में ज्यादा ठंडक देते हैं और लंबे समय तक चलते हैं।

इन आसान उपायों से आप बिना एसी के भी अपने कूलर से बेहतर और ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। साथ ही बिजली की बचत भी होती है।