Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी तेज गिरावट, जानें आज का रेट

0

Gold Price Today: सोमवार के मुकाबले 24 जून 2025 (मंगलवार) को भारत में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट ने निवेशकों और ग्राहकों को चौकन्ना कर दिया है। देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव में यह नरमी वैश्विक आर्थिक संकेतकों और डॉलर की मजबूती के चलते देखी जा रही है।

24 कैरेट 82 रुपये प्रति ग्राम टूटा

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹82 की गिरावट के साथ ₹9,987 प्रति ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹75 की गिरावट के साथ अब ₹9,155 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹98,000 से ₹98,200 के बीच चल रही है।

चांदी में भी तेज गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी ₹1,000 टूटकर ₹1,09,000 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले यह ₹1,10,000 से ऊपर बनी हुई थी।

क्या है गिरावट की वजह?

जानकारों के मुताबिक, चांदी और सोने की इस गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण हैं।

  • डॉलर की मजबूती और विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में नरमी
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमोडिटी ट्रेडिंग में सुस्ती
  • अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव और फेडरल रिजर्व की नीतियां

इसके अलावा बीते कुछ दिनों से बाजार में यह अटकलें भी चल रही थीं कि सोने-चांदी के दामों में अस्थायी गिरावट देखी जा सकती है।

निवेशकों के लिए सलाह

विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी हो सकती है और लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह एक अवसर भी बन सकता है। अल्पकालिक निवेशक थोड़ा इंतजार करें। शादी-ब्याह या गहनों की खरीदारी के लिए यह उपयुक्त समय हो सकता है। बड़ा निवेश करने से पहले बाजार की अगली चाल पर नज़र रखना ज़रूरी है।

धातुप्रकारआज का भावबदलाव
सोना24 कैरेट₹9,987/ग्राम↓ ₹82
सोना22 कैरेट₹9,155/ग्राम↓ ₹75
चांदीशुद्ध₹1,09,000/किग्रा↓ ₹1,000