IMD Rainfall Alert: 7 राज्यों में रेड अलर्ट, अगले 7 दिन मूसलाधार बारिश का कहर

मानसून ने इस बार आते ही पूरे देश में तबाही मचानी शुरू कर दी है। कहीं नदियां उफान पर हैं, तो कहीं भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अब अगले 7 दिन कई राज्यों में कहर की बारिश हो सकती है। जानिए किन इलाकों में अलर्ट जारी हुआ है और कब तक चलेगा ये बारिश का सिलसिला।

0
IMD Rainfall Alert
IMD Rainfall Alert

Highlights

  • 11 जुलाई तक देश के 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • यूपी, राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट
  • हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में मूसलाधार वर्षा की संभावना

Rainfall Alert by IMD: देशभर में मानसून का कहर जारी है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy to Very Heavy Rain) की चेतावनी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत से लेकर मध्य, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत तक बारिश का असर बना रहेगा। IMD ने कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पूर्वी और उत्तर पूर्व भारत में 5 से 11 जुलाई के बीच झमाझम बारिश होगी। ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 5 से 8 जुलाई तक लगातार तेज बारिश हो सकती है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 6 जुलाई को बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।

उत्तर भारत में तेज बारिश

उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 5 से 11 जुलाई तक तेज बारिश के आसार हैं। 7 और 8 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में भी गरज और तेज हवा के साथ बारिश होगी। 6 और 7 जुलाई को पंजाब और हरियाणा में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, वहीं पूर्वी राजस्थान में 5, 9 और 10 जुलाई को भारी वर्षा का अलर्ट जारी हुआ है।

मध्य और पश्चिम भारत में भी बरसेगा पानी

मध्य भारत के राज्यों मप्र, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी मानसून पूरी तरह एक्टिव है। पूर्वी मप्र में 5 जुलाई को अत्यधिक बारिश हो सकती है। घाट क्षेत्रों में 6 और 7 जुलाई को अलर्ट है। मराठवाड़ा में 6-7 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी है। कोंकण, गोवा और गुजरात के हिस्सों में भी 5 से 7 जुलाई के बीच बारिश तेज रहेगी। सौराष्ट्र और कच्छ में भी मौसम विभाग ने संभावित भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर भारत में भी हलचल

सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 5 जुलाई को मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।