Kitchen Slab Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन को अग्नि तत्व का प्रतिनिधि माना गया है। रसोई का रंग केवल सौंदर्य नहीं बल्कि परिवार की सेहत और समृद्धि पर भी असर डालता है। खासतौर पर किचन स्लैब का रंग आपके घर की पॉजिटिव एनर्जी को प्रभावित करता है। जानिए किस रंग से बढ़ेगी सुख-शांति।
हरा और हल्का पीला रंग
वास्तु के अनुसार हरे और हल्के पीले रंग की स्लैब रसोई के लिए बहुत शुभ माना जाता है। हरा रंग मानसिक शांति, सेहत और प्राकृतिक ऊर्जा से जुड़ा होता है। हल्का पीला रंग धन, उजास और सकारात्मकता को आकर्षित करता है। यह संयोजन रसोई में हल्के और सुखद वातावरण का निर्माण करता है।
सफेद और क्रीम रंग
अगर आप किचन में शुद्धता और स्थिरता चाहते हैं, तो सफेद या क्रीम रंग की स्लैब चुनना फायदेमंद रहेगा। विशेष रूप से अगर किचन उत्तर-पूर्व दिशा में है, तो हल्के रंगों का प्रयोग बहुत शुभ होता है। ये रंग घर के भीतर संतुलन और मानसिक स्पष्टता लाते हैं।
लाल, काला और गहरे रंग
गहरे रंग जैसे लाल, काला या भूरा भले ही दिखने में आकर्षक लगें, लेकिन वास्तु की दृष्टि से ये रसोई के लिए हानिकारक माने जाते हैं। लाल रंग ज्यादा आक्रामकता ला सकता है और पारिवारिक तनाव बढ़ा सकता है। काला रंग नकारात्मक ऊर्जा खींचता है, जिससे घर का माहौल भारी और अशांत हो सकता है। इसलिए इन रंगों से बचना ही सही रहेगा।
Latest Posts
दिशा और रंग का तालमेल भी जरूरी
किचन की दिशा और रंग का तालमेल न हो तो वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। उत्तर-पूर्व दिशा में हल्के रंग शुभ माने जाते हैं। दक्षिण-पूर्व दिशा अग्नि तत्व की है, इसलिए यहां गर्म और सॉफ्ट रंगों का चयन करना चाहिए।
रंगों का सीधा संबंध मानसिक स्थिति और पारिवारिक रिश्तों से होता है। सही रंग न केवल पॉजिटिव वाइब्स लाता है, बल्कि घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल भी बेहतर करता है। गलत रंग विवाद और असंतुलन को बढ़ा सकता है।