लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा ने 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मैनपुरी से डिंपल यादव को टिकट दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा को छोड़कर लालजी वर्मा सपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें कटेहरी विधानसभा सीट से टिकट दिया था। वे चुनाव जीतकर विधायक भी बने थे। विधायक रहते हुए अब सपा ने उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है-
Latest Posts
- संभल से शफिकुर्ररहमान बर्क
- फिरोजबाद से अक्षय यादव
- मैनपुरी से डिंपल यादव
- एटा से देवेश शाक्य
- बंदायू से धर्मेंद्र यादव,
- खीरी से उत्कर्ष वर्मा
- धौरहरा से आनंद भदौरिया
- उन्नाव से अन्नु टंडन
- लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा
- फर्रुखाबाद से डॉ नवल किशोर शाक्य
- अकबरपुर से राजाराम पाल
- बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
- फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
- अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा
- बस्ती राम प्रसाद चौधरी
- गोरखपुर से काजल निषाद
