भारत में मानसून की शुरुआत: केरल में 8 दिन पहले देगी दस्तक

0
भारत में मानसून की शुरुआत: केरल में 8 दिन पहले देगी दस्तक

भारत में वर्ष 2025 के मानसून की शुरुआत समय से पहले हो गई है। केरल में 24 मई को मानसून की पहली बारिश देखने को मिला जो सामान्य समय से 8 दिन पहले आई है। यह घटनाक्रम भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुरूप है लेकिन यह साल 2009 के बाद से सबसे पहले है।

IMD के अनुसार, केरल के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है जिससे किसानों और कृषि क्षेत्र को काफी फायदा हो रहा है। खासकर केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश के कारण कृषि को फायदा होगा। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून के आने से बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

इस वर्ष का मानसून पूरे देश में समय से पहले आना महत्वपूर्ण है। किसानों को लाभ होने के साथ-साथ जल संकट की स्थिति में भी कमी देखने को मिलेगी। इसके अलावा देशभर में जलवायु परिवर्तन के कारण असामान्य मौसम के प्रभाव से निपटने के लिए तैयारियां भी की गई हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मानसून के दौरान तूफान और तेज बारिश हो सकती है इसलिए लोगों को अपने घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। भारी बारिश और बाढ़ के बाद विभिन्न राज्यों लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

क्यों आता है मानसून?

मानसून भारत में मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम मानसून और उत्तर-पूर्व मानसून के रूप में आता है। इसका आगमन और समय मौसम के पैटर्न पर निर्भर करता है। मानसून का प्रमुख कारण वायुदाब का अंतर है। गर्मी के मौसम में थंडे समुद्र और गर्म भूमि के बीच वायुदाब में अंतर उत्पन्न होता है। जब गर्म भूमि का वायुदाब कम होता है तो समुद्र से हवा भूमि की ओर खिंचती है। यह हवा भारी बारिश और बादल को जन्म देती है जो मानसून का कारण बनती है।

इसके अलावा भारत उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र में स्थित है जहां तापमान में काफी वृद्धि होती है। गर्मी के दौरान धरती और समुद्र की तापमान में अंतर बढ़ता है जिससे मानसून हवाएं उत्पन्न होती हैं। ये हवाएं बारिश लाती हैं और मानसून की शुरुआत करती हैं।

पृथ्वी की घूर्णन गति भी मानसून को प्रभावित करती है। दक्षिणी और उत्तरी गोलार्ध की ऋतुओं के परिवर्तन से हवा की दिशा और गति प्रभावित होती है जो मानसून के कारणों में एक अहम भूमिका निभाती है।