दिल्ली MCD में बगावत! आप के नेताओं ने मुकेश गोयल के नेतृत्व में बनाया अलग गुट

0
दिल्ली MCD में बगावत! आप के नेताओं ने मुकेश गोयल के नेतृत्व में बनाया अलग गुट

दिल्ली की सियासत में आज बड़ा भूचाल आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के कई बड़े नेताओं ने पार्टी से बगावत करते हुए एक अलग गुट बना लिया है। इस नए गुट का नेतृत्व पूर्व AAP नेता मुकेश गोयल कर रहे हैं जिन्होंने आज दिल्ली MCD में ‘तीसरा मोर्चा’ बनाने का ऐलान किया।

सूत्रों के मुताबिक, AAP के करीब 30 पार्षद और विधायक इस नए गुट में शामिल हो सकते हैं। यह विकास ऐसे समय में आया है जब दिल्ली MCD में AAP और BJP के बीच सत्ता की जंग चरम पर है।

मुकेश गोयल ने बयान जारी कर कहा, “हम दिल्ली के विकास के लिए नई राजनीतिक दिशा तय करेंगे। AAP नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात किया है।” वहीं AAP के प्रवक्ता ने इस घटना को बेमतलब का ड्रामा बताते हुए कहा कि पार्टी एकजुट है और यह गुट ज्यादा दिन नहीं टिकेगा।

पार्षदों ने लगाए गंभीर आरोप

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के गठन के दौरान पूर्व नेता सदन मुकेश गोयल ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर केवल ऊपर से आदेश आते थे जबकि जमीनी कार्यकर्ताओं और स्थानीय पार्षदों की बातों को नजरअंदाज किया जाता रहा।

उन्होंने कहा, “मुझे नेता सदन तो बनाया गया लेकिन निर्णयों में हमारी कोई भागीदारी नहीं होती थी। नीतियां ऊपर से तय होती थीं और हमें सिर्फ उन्हें लागू करने की भूमिका निभानी पड़ती थी।”

वहीं पार्षद हेमचंद गोयल ने भी पार्टी पर सत्ता केंद्रीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “नगर निगम का मूल उद्देश्य है सत्ता का विकेंद्रीकरण, लेकिन आम आदमी पार्टी ने इसके उलट काम किया। पूरी शक्ति एक ही व्यक्ति के हाथों में दी गई जिससे लोकतांत्रिक ढांचा कमजोर हुआ।”

थर्ड फ्रंट में शामिल ये नेता

  1. मुकेश गोयल
  2. हेमचंद गोयल 
  3. दिनेश भारद्वाज 
  4. हिमानी जैन 
  5. उषा शर्मा 
  6. साहिब कुमार 
  7. राखी यादव 
  8. अशोक पांडेय 
  9. राजेश कुमार 
  10. अनिल राणा 
  11. देंवेंद्र कुमार
  12. रोनाझी शर्मा
  13. मनीषा