रूस-यूक्रेन युद्ध: तीसरे दिन अंडरवाटर विस्फोट से उड़ाया पुल, निशाना बनाकर किया हमला

0
रूस-यूक्रेन युद्ध
रूस-यूक्रेन युद्ध

Highlights

  • यूक्रेन ने क्रीमिया ब्रिज पर 1100 किलो अंडरवाटर विस्फोटक से हमला किया।
  • पुल के अंडरवाटर खंभों को गंभीर क्षति पहुंची है।
  • यह हमला पिछले तीन वर्षों में इस पुल पर यूक्रेन का तीसरा हमला है।

यूक्रेन ने रूस के क्रीमिया ब्रिज पर एक और बड़ा हमला किया है। इस बार 1100 किलो अंडरवाटर विस्फोटक का इस्तेमाल कर पुल के खंभों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया गया है। यह हमला रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में एक नया ला सकता है। 3 जून 2025 की सुबह 4:44 बजे यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने क्रीमिया ब्रिज पर अंडरवाटर विस्फोटकों से हमला किया।

बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में 1100 किलो टीएनटी के बराबर विस्फोटक का उपयोग किया गया। इस विस्फोट से पुल के अंडरवाटर खंभों को गंभीर क्षति पहुंची। यह हमला पिछले तीन वर्षों में इस पुल पर यूक्रेन का तीसरा हमला है।

क्यों है क्रीमिया ब्रिज इतना अहम?

क्रीमिया ब्रिज जिसे केर्च ब्रिज भी कहा जाता है, रूस और क्रीमिया को जोड़ता है। यह पुल रूस के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से वह क्रीमिया और दक्षिणी यूक्रेन में अपने सैनिकों और आपूर्ति को भेजता है। SBU के प्रमुख वासिल मल्यूक ने बताया कि यह ऑपरेशन कई महीनों की योजना का परिणाम था। एजेंटों ने पुल के खंभों को धीरे-धीरे विस्फोटकों से लैस किया और फिर विस्फोट किया।

रूस की प्रतिक्रिया

हमले के बाद पुल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। हालांकि रूसी अधिकारियों ने कुछ घंटों बाद इसे फिर से खोलने की घोषणा की। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि पुल की संरचना को गंभीर नुकसान हुआ है और इसकी मरम्मत में समय लगेगा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन ने इस हमले में “मारिचका” नामक अंडरवाटर ड्रोन का इस्तेमाल किया हो सकता है। यह ड्रोन पानी के नीचे चुपचाप चल सकता है और सटीक हमले कर सकता है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।