गलती से भी घर में ना रखें भगवान हनुमान की ये मूर्तियां और तस्वीरें, होता है नुकसान

भगवान हनुमान की पूजा से हर संकट दूर होता है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार उनकी कुछ मूर्तियां और तस्वीरें घर में नहीं रखनी चाहिए। ऐसी तस्वीरें घर की शांति और सुख-समृद्धि पर बुरा असर डाल सकती हैं।

0

Highlights

  • हनुमान जी की हर तस्वीर घर में रखना शुभ नहीं होता।
  • गुस्से वाली प्रतिमा घर में रखने से कलेश बढ़ता है।
  • संजीवनी बूटी वाली मूर्ति रखना भी अशुभ माना गया है।

सनातन धर्म में भगवान की मूर्ति और तस्वीर की पूजा का बहुत महत्व है। हर घर में मंदिर बनाकर भक्त भगवान की प्रतिमाओं की पूजा करते हैं। शास्त्रों में मूर्ति पूजन को शुभ और ऊर्जा देने वाला बताया गया है। लेकिन इसमें कुछ नियम भी बताए गए हैं जिन्हें मानना जरूरी है। कहा जाता है कि अगर घर में गलत मूर्ति या तस्वीर रख दी जाए तो उसका असर उल्टा पड़ सकता है।

पवनपुत्र भगवान हनुमान को संकटमोचन कहा गया है। उनकी पूजा से नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में शक्ति आती है। लेकिन उनकी हर मूर्ति या तस्वीर घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। कई ऐसी प्रतिमाएं हैं जिन्हें रखने से घर में अशांति, तनाव और कलेश बढ़ सकता है।

धार्मिक मान्यता है कि अगर घर में हनुमान जी की गलत तस्वीर या मूर्ति रखी जाए तो घर का माहौल बिगड़ जाता है। लोगों का मन स्थिर नहीं रहता और कार्यों में अड़चनें आने लगती हैं। इसलिए पूजा-पाठ करते समय इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

भगवान हनुमान की इन मूर्तियों और तस्वीरों को घर में न रखें

  1. वह तस्वीर या मूर्ति जिसमें हनुमान जी अपने सीने को चीरते हुए दिख रहे हों।
  2. वह मूर्ति जिसमें हनुमान जी गुस्से में नजर आते हों।
  3. वह तस्वीर जिसमें वे संजीवनी बूटी लेकर उड़ते हुए दिखाए गए हों।
  4. वह चित्र जिसमें हनुमान जी लंका को जलाते हुए नजर आते हों।
  5. वह तस्वीर जिसमें हनुमान जी कंधे पर भगवान राम और लक्ष्मण को बैठाकर उड़ रहे हों।