लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान है। इस चरण में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर और महाराष्ट्र की 13 सीटों पर मतदान हैं। वहीं ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों पर भी आज मतदान है। ओडिशा में इस दौरान 94,732 मतदान केंद्रों पर लगभग 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात हैं।

दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर

पांचवें चरण में कई बड़े दिग्गजों की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य,उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज शामिल हैं। पांचवें चरण के साथ कुल 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा।

अभिनेता राकेश रोशन ने किया मतदान

निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन और अभिनेता ऋतिक रोशन ने लोकसभा 2024 के पांचवें चरण के लिए अपना वोट डाला।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने किया मतदान

अभिनेता सुनील शेट्टी ने लोकसभा 2024 के पांचवें चरण के लिए अपना वोट डाला। मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद उन्होंने सभी से वोट डालने की अपील की।

शाबाना आजमी ने वोट डाला

मतदान करने के बाद अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा, “यह हर नागरिक का सबसे बड़ा हक है और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मैं सबसे अपील करती हूं कि वोट जरूर दें।

वोट नहीं दिया तो शिकायत करने का कोई अधिकारी नहीं: मनोज

वोट डालने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा, यह सबसे बड़ा त्योहार है और सभी को वोट करना चाहिए क्योंकि आपको 5 साल बाद यह मौका मिलेगा। अगर आपने वोट नहीं दिया है तो आपको शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है।

माथे के तिलक से बड़ा है लोकतंत्र का ‘तिलक’, बोले अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि आज हम सबको ये पर्व मनाने का मौका मिला है तो हमें बाहर आकर वोट करना चाहिए, ताकि 5 साल तक हमें किस तरह की सरकार चाहिए और कैसी व्यवस्था चाहिए, ये हम तय कर सकें। उन्होंने कहा कि अंगुली पर लगा स्याही का तिक माथे के तिलक से भी बड़ा है।

छिटपुट हिंसा के बीच बंगाल की सात सीटों पर मतदान जारी

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच सात सीटों पर मतदान चल रहा है। चुनाव आयोग सूत्रों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 15.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी बीच बनगांव में भाजपा नेताओं पर हमले की घटना सामने आई है। आरोप त्तृणमूल कांग्रेस पर लगा है।

बीजेपी प्रत्याशी के विरोध में लगे नारे

वहीं बैरकपुर के बीजपुर इलाके में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह के खिलाफ गो बैक के नारे लगाए गए। उलबेरिया के बगनान इलाके में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा गया। बनगांव में भाजपा नेताओं पर हमले की घटना सामने आई है। आरोप टीएमसी पर लगा है। वहीं बैरकपुर के बीजपुर इलाके में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह के खिलाफ गो बैक के नारे लगाए गए। उलबेरिया के बगनान इलाके में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा गया।