नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष महोदय के सचिव श्री अजय रावल का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि श्री रावल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आज दोपहर 3 बजे दिल्ली के BLK Hospital में उन्होंने आखिरी सांस ली। श्री रावल के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। श्री रावल के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष और सदस्यों में गमगीन माहौल है।

श्री रावल के निधन पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने सचिव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही अन्य मंत्रियों ने भी रावल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष के सचिव श्री रावल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष के सचिव श्री अजय रावल 23 जुलाई 2015 से विधानसभा में अध्यक्ष महोदय के सचिव के रुप में कार्यरत थे। वह वरिष्ठ दानिक्स अधिकारी थे। अध्यक्ष महोदय ने श्री रावल के आकस्मिक निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री रावल का अचानक चले जाना अपूर्णनीय क्षति है। वे उनके साथ बड़ी कर्मठता और लगन के साथ काम करते थे।