सपने में नाग देखना कोई सामान्य घटना नहीं होती है। जब भी हम लोग सोते हैं तो वह सपने में कुछ ना कुछ जरूर दिखाई देता है। कई लोग सपने में नाग देखकर डर जाते हैं और उनके मन में कई प्रकार के बुरे ख्याल आने लगते हैं। आइए इस पोस्ट में जानते हैं कि सपने में नाग दिखाई देना किस बात का संकेत होता है?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में नाग दिखाई देना कोई सामान्य घटना नहीं होती है। नाग को हिंदू धर्म में देवता के रूप में पूजा जाता है। हिंदू धर्म में नाग को भगवान शिव के गले में विराजमान देखा जाता है। इसीलिए सपने में नाग देखना कई लोगों को अपने जीवन में होने वाले महत्वपूर्ण बदलाव की तरह लगता है।
सपने में सफेद नाग देखना – यदि किसी व्यक्ति को सपने में सफेद रंग का नाग दिखाई देता है तो यह अत्यंत ही शुभ घटना मानी जाती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपना व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति, शांति और अचानक धन लाभ का संकेत देता है।
सपने में मृत नाग देखना – यदि किसी व्यक्ति को सपने में मरा हुआ नाग दिखाई देता है तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आपके जीवन में जो भी बाधाएं मौजूद हैं वह धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे। यदि आप राहु दोष से ग्रसित हैं तो जल्द ही इससे आपको मुक्ति मिलने वाली है।
सपने में हरा नाग देखना – यदि आपको सपने में हरा नाग दिखाई देता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह धन प्राप्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस प्रकार का सपना दिखाई देना इस बात का संकेत होता है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सपने में काला नाग दिखाई देना – यदि किसी व्यक्ति को सपने में काला नाग दिखाई देता है तो यह सपना अच्छा नहीं माना जाता है। इस प्रकार का सपना देखने का मतलब होता है कि व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रसित हो सकता है। उसे धन हानि का सामना करना पड़ सकता है और समाज में मान सम्मान में कमी हो सकती है।