आप को लगा बड़ा झटका, राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों ने आप को कहा अलविदा, बीजेपी का थामा दामन

0

पंजाब की राजनीति में एक बड़ा घमासान देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया। आप पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया।

शुक्रवार को अशोक मित्तल और संदीप पाठक समेत पार्टी के 7 राज्यसभा सदस्यों ने आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका दिया। माना जा रहा है कि पार्टी की राज्यसभा टीम में पिछले एक साल से अधिक समय से तनातनी बरकरार थी।

पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी के जीत के मुख्य रणनीतिकारों में शामिल संदीप पाठक को दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी की तरह से धीरे-धीरे किनारे किया जाने लगा। इस वजह से वह खुद को पार्टी के अंदर असहज महसूस कर रहे थे।

विक्रमजीत सिंह साहनी ने बताई असली सच्चाई

एक न्यूज चैनल के दिए इंटरव्यू में विक्रमजीत सिंह साहनी ने बताया कि आम आदमी पार्टी की पंजाब में सफलता के पीछे संदीप पाठक और राघव चड्ढा का मुख्य हाथ था। नाराजगी की शुरुआत तब हुई जब संदीप पाठक को पार्टी के अंदर पूरी तरह से किनारे कर दिया गया।

उन्होंने मुझसे कहा कि वह पार्टी के इस रवैये से बहुत निराश हैं। पार्टी की तरफ से उनको कोई काम नहीं दिया जा रहा है। सांसदों की नाराजगी उस वक्त और बढ़ गई जब राघव चड्ढा को संसद के ऊपरी सदन में पार्टी के उप-नेता पद से अचानक हटा दिया गया।