मायावती

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में सात मई को तीसरे चरण के मतदान के लिए बसपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें सबसे ऊपर बसपा प्रमुख मायावती का नाम है। इसके बाद आकाश आनंद सतीश चंद्र मिश्रा और विश्वनाथ पाल का नाम शामिल है।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीट के ल‍िए मतदान होंगे। इस चरण में 1.89 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 1.01 करोड़ पुरुष, 87.48 लाख महिला हैं। तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 12,339 मतदान केंद्र व 20,415 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

19 अप्रैल है नामांकन करने की अंतिम तिथि

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली इन 10 सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को होगी और 22 अप्रैल को दिन में तीन बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि है। इसके बाद प्रत्याशियों की असली तस्वीर साफ हो जाएगी। सात मई को मतदान के बाद मतगणना एक साथ सभी चरणों की चार जून को होगी।

बसपा का गठन उच्च प्रोफ़ाइल वाले करिश्माई लोकप्रिय नेता कांशीराम द्वारा 14 अप्रैल 1984 में किया गया था। इस पार्टी का राजनीतिक प्रतीक (चुनाव चिन्ह) एक हाथी है। 13वीं लोकसभा (1999-2004) में पार्टी के 14 सदस्य थे। 14वीं लोकसभा में यह संख्या 17 और 15 वीं लोकसभा में यह संख्या 21 थी।

वर्तमान अर्थात 16वीं लोकसभा में बसपा का कोई प्रतिनिधि नहीं था। 17वीं लोकसभा में बसपा ने फिर से वापसी की और 10 सांसद उसके लोकसभा में पहुँचे। बसपा का मुख्य आधार उत्तर प्रदेश है और पार्टी ने इस प्रदेश में कई बार अन्य पार्टियों के समर्थन से सरकार भी बनाई है। मायावती कई वर्षों से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

महापुरुषों के दर्शन का अनुसरण करने वाली पार्टी

कांशीराम के अनुसार , जब उन्होंने 1984 में पार्टी की स्थापना की थी, तब भारत की आबादी में 85 प्रतिशत बहुजन थे, लेकिन वे 6,000 विभिन्न जातियों में विभाजित थे। पार्टी बीआर अंबेडकर , महात्मा ज्योतिबा फुले, नारायण गुरु, छत्रपति शाहूजी महाराज और गौतम बुद्ध के दर्शन से प्रेरित होने का दावा करती है ।

4 बार रहीं हैं मुख्यमंत्री

बहुजन समाज पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है। इसकी वर्तमान अध्यक्ष मायावती हैं, जो चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। पार्टी का लक्ष्य बहुजन, जिनमें अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचितं जनजाति और अल्पसंख्यक शामिल हैं, उनको समाज में उचित स्थान दिलाना है।