मंगलसूत्र टिप्पणी पर शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलसूत्र को लेकर दिए गए बयान पर मुखर दिखाई दिए। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि जिनके परिवार ही नहीं वह लोग मंगलसूत्र का सम्मान कैसे करेंगे। मंगलसूत्र का सम्मान तो सोनिया गांधी से पूछिए जिनके पति व सास देश के लिए समर्पित हो गईं।

रचित गुप्ता ने थामा सपा का दामन

सोमवार को ही बीते विधानसभा चुनाव में दातागंज से बसपा प्रत्याशी रहे रचित गुप्ता ने शिवपाल यादव के समक्ष सपा का दामन थामने हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शिवपाल यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद से भाजपा के लोग बौखला गए हैं। वह इधर उधर की बातें कर लोगों को भटका रहे हैं। बसपा छोड़ कर सपा में शामिल हुए रचित गुप्ता के आवास पर शिवपाल सिंह ने मंगलसूत्र पर बयान दे डाला। उन्होंने बीजेपी के नेताओं पर यह कहकर प्रहार किया कि तुमसे अपने मंगलसूत्र नहीं संभाले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती भी भाजपा के लिए काम कर रही हैं। वह कोशिश करती हैं कि ऐसा प्रत्याशी दिया जाए जिससे भाजपा को फायदा मिले। भाजपा के लोगों के कहने पर ही वह अपने प्रत्याशी उतार रही हैं। भाजपा से पूरे देश की जनता नाराज है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व विधायक आबिद रजा, रचित गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

बेटे आदित्य यादव के प्रचार में जुटे शिवपाल

शिवपाल यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर बीजेपी के इशारे पर टिकट बांटने का आरोप लगाया। दरअसल बदायूं में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति गर्म है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बेटे की जीत के लिए बदायूं के चुनावी रण में डटे हुए है। चूंकि उनका बेटा आदित्य यादव पहली बार बदायूं लोकसभा का चुनाव लड़ रहा, ऐसे में शिवपाल को बेटे आदित्य के राजनीतिक भविष्य की शायद चिंता है, जो वो मतदाताओं से सपा के पक्ष में घर-घर जाकर वोट की अपील कर रहे है।

भाजपा के कद्दावर नेता और प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य भी चुनाव जीतने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे है। सोमवार को बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खां के समर्थन में बदायूं के मायवती के दौरे के बाद सपा-भाजपा की धड़कने तेज हो गई है। इसलिए सपा, भाजपा और बसपा के कद्दावर नेताओं के बयानों का वार पलटवार का दौर चुनाव नजदीक आते ही और हाई हो गया है।

शिवपाल सिंह यादव भारतीय राजनेता हैं। वह समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा हैं। वह 2007-12 के बीच इटावा जिले की जसवंतनगर सीट का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे। वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक हैं।

राजनीतिक करियर

शिवपाल सिंह यादव एक भारतीय राजनेता एवं सपा विधायक है। वह उत्तर प्रदेश सरकार में अलग अलग समय में मंत्री रह चुके हैं। मार्च 2017 में सम्पन्न हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वे इटावा जिले के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गये। ये मायावती सरकार के कार्यकाल में 5 मार्च 2012 तक प्रतिपक्ष के नेता भी रहे। 2023 महीने समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया।