मुंबई में भारी बारिश: IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD के अनुसार, मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। साउथ मुंबई और उपनगरों में तेज़ बारिश के साथ आंधी भी आने की संभावना है जिससे जनजीवन पर प्रभाव हो सकता है।

0
मुंबई में भारी बारिश: IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

हाल ही में मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 मई 2025 को मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने बारिश के दौरान लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है।

IMD के अनुसार, मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। साउथ मुंबई और उपनगरों में तेज़ बारिश के साथ आंधी भी आने की संभावना है जिससे जनजीवन पर प्रभाव हो सकता है। मुंबई के प्रमुख इलाकों जैसे वर्ली, बांद्रा, मलाड और बोरीवली में पहले ही हल्की बारिश की शुरुआत हो चुकी है।

येलो अलर्ट क्या होता है?

IMD का येलो अलर्ट तब जारी करता है जब मौसम को लेकर चेतावनी देना होता है। इसमें बताया जाता है कि मौसम सामान्य से थोड़ा अधिक खराब हो सकता है और नागरिकों को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि कोई गंभीर खतरा हो लेकिन मौसम का मिजाज बदल सकता है और इससे जरा सी भी लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।

मुंबई नगर निगम (BMC) और राज्य प्रशासन ने पहले ही नदियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही बीएमसी ने नालों की सफाई का काम भी तेज कर दिया है ताकि बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।

एयरलाइंस और ट्रेनों की आवाजाही प्राभावित

भारी बारिश और आंधी के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। साथ ही ट्रेनों और लोकल रेलवे सेवाओं में भी देरी की संभावना है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करें और ट्रेनों की स्थिति को जांचें।