गर्मी और पसीने के कारण पीठ पर होने वाले मुंहासे (बैक एक्ने) कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए चार प्रभावी उपाय को अपना सकते हैं। इन उपाय से आपको पीठ पर होने वाले बैक एक्ने से छुटकारा मिल सकता है।
पीठ पर निकलने वाले मुंहासों को कैसे ठीक करें?
गर्मी, पसीना, हार्मोनल बदलाव या त्वचा की अनुचित देखभाल के कारण पीठ पर मुंहासे होना आम समस्या है। लेकिन कुछ सरल तरीकों से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है।
सही क्लीन्ज़र से नहाएं
एंटी-बैक्टीरियल साबुन या फेस वॉश (सैलिसिलिक एसिड/बेंजोयल पेरोक्साइड युक्त) से रोज़ाना पीठ साफ करें। गर्म पानी से बचें, गर्मी के मौसम में गर्म पानी से नहाने या किसी भी तरह से उपयोग इस समस्या को बढ़ा सकता है।
नियमित एक्सफोलिएशन
सप्ताह में 2-3 बार हल्के स्क्रब (जैसे चीनी या ओटमील का) या केमिकल एक्सफोलिएंट (ग्लाइकोलिक एसिड) लगाएं। स्क्रब करते समय जोर न लगाएं। इससे त्वचा में जलन हो सकती है।
मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं
ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र (जैसे सीरम या जेल बेस्ड) का उपयोग करें। धूप में निकलने से पहले SPF 30+ सनस्क्रीन लगाएं, क्योंकि यूवी किरणें एक्ने को बढ़ा सकती हैं।
कपड़ों और बिस्तर को रखें साफ
टाइट या सिंथेटिक कपड़े न पहनें। सूती कपड़े पसीना सोखते हैं। सूती कपड़े गर्मी के मौसम के लिए अच्छा है। रोज़ाना कपड़े बदलें और हफ्ते में 2 बार तकिए के कवर व चादर धोएं।
लाइफस्टाइल में करें बदलाव
ज्यादा शुगर, तला हुआ या डेयरी उत्पाद कम खाएं। यह सब एक्ने को ट्रिगर कर सकते हैं। पानी की मात्रा को बढ़ा दें। तनाव कम करने के लिए योग या मेडिटेशन करें।
प्रोफेशनल ट्रीटमेंट कराएं
अगर पीठ पर मुंहासे की समस्या अधिक गंभीर है तो डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह ले सकते हैं। प्रोफेशनल ट्रीटमेंट कराने से पीठ पर होने वाले मुंहासे से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा केमिकल पील या लेजर थेरेपी भी किया जा सकता है।
मुंहासे होने की स्थिति में इन बातों का रखें ध्यान
यदि आपको पीठ पर मुंहासे की समस्या परेशान कर रही है तो ऐसी स्थिति में कुछ बातों का भी ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है।
- मुंहासे को फोड़ने से बचें। ऐसा करने से प्रभावित हिस्से में दाग या इंफेक्शन हो सकता है।
- किसी भी नए प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले अपने शरीर के एक छोटे से हिस्से पर टेस्ट जरूर करें।
- कई बार एलर्जी की समस्या होने पर भी पीठ पर बैक एक्ने की समस्या देखने को मिलती है।
नोट- यह जानकारी एक सामान्य जानकारी है। पीठ पर एक्ने होने की समस्या यदि गंभीर है तो घरेलू उपचार करने से बचें और हमेशा योग्य डॉक्टर से ही संपर्क करें।